Ticker

6/recent/ticker-posts

CM RISE SCHOOL: प्राचार्य , उप प्राचार्य , शिक्षक , सह -अकादमिक स्टाफ चयन से जुड़े प्रश्न व् संभावित समाधान

 CM RISE SCHOOL: प्राचार्य , उप प्राचार्य , शिक्षक , सह -अकादमिक स्टाफ चयन से जुड़े प्रश्न व् संभावित समाधान 

मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग द्वारा सीएम राइस विद्यालयों को विकसित किया जा रहा है स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यहां 276  हाईस्कूल / हायर सेकेंडरी विद्यालयों को सीएम राइस विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है वही जनजातीय कार्य विभाग द्वारा 95 हाई स्कूल /हायर सेकेडरी स्कूलों को सीएम राज विद्यालयों के रूप में विकसित किया जा रहा है
CM RISE SCHOOL PRINCIPAL VICE PRINCIPAL

इसी क्रम में इन दोनों ही विभागों द्वारा इन विद्यालयों में प्राचार्य उप प्राचार्य शिक्षक व अकादमिक स्टाफ के चयन हेतु साक्षात्कार एवं परीक्षा के माध्यम से चयन प्रक्रिया संचालित की है स्कूल शिक्षा विभाग की चयन प्रक्रिया जहां लगभग पूर्णता की ओर है वही जनजातीय कार्य विभाग की प्रक्रिया वर्तमान में प्रारंभ हुई है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने जहां 276 विद्यालयों के विरुद्ध लगभग 25 प्राचार्यो की पदस्थापना आदेश भी जारी कर दिए हैं वहीं उप प्राचार्य ,  शिक्षक व    अकादमिक  स्टाफ के नियुक्ति आदेश शीघ्र जारी होने की संभावना है.
चयनित होने  प्राचार्य  / उप प्राचार्य   में  लीडरशिप डेवलपमेंट एवं दक्षता वर्धन हेतु इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर में प्रशिक्षण के साथ-सथ नई दिल्ली व नोएडा स्थित विश्व स्तर के विद्यालयों में शैक्षणिक भ्रमण साथ ही भोपाल में भी 5 दिन से लेकर 11 दिवस तक के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाकर इन विद्यालयों में कार्य करने जा रहे प्राचार्य व स्टाफ को मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा है क्योंकि विभाग की पूर्व की योजनाओं के अनुभव बहुत अच्छे नहीं रहे हैं ऐसे मेंबहुत  से प्रतिभागी इस योजना को भी संदेह की नजर से देख रहे हैं इससे   उनके  मन में इसके संबंध में बहुत से प्रश्न उत्पन्न हो रहे हैं।
ऐसे ही प्रश्नों का समाधान इस पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा 
प्रश्न  क्या 276 सी एम्  राइज विद्यालय संचालित होंगे?
 उत्तर     स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जी हां सत्र 2022 23 से स्कूल शिक्षा विभाग के 275 सीएम राज विद्यालय संचालित होने लगेंगे।
प्रश्न 25 प्राथमिकता वाले सीएम राइज विद्यालय कौन-कौन से हैं?
   उत्तर  इन विद्यालयों की सूची इसी वेबसाइट पर आपको प्राप्त हो जाएगी
प्रश्न क्या इस सत्र में केवल 25 CM RISE विद्यालय संचालित होंगे?
 उत्तर  जी नहीं पूरे 275 विद्यालयों के संचालन की योजना मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की है
प्रश्न 25 प्राथमिकता वाले विद्यालय क्यों हैं?
 उत्तर  स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 275 विद्यालयों के भवन बनने में क्योंकि समय लगने वाला है इसी कारण से वर्तमान सत्र में उपलब्ध बजट को 25 विद्यालयों में तत्कालीन रूप से खर्च करके विकसित किया जा रहा है ताकि आमजन शीघ्र अति शीघ्र सीएम राज्य विद्यालयों के एक स्वरूप से परिचित हो सकें।
प्रश्न क्या  CM RISE विद्यालय पूर्व के विद्यालयों की भांति बालक और बालिकाओं के लिए प्रथक प्रथक होंगे?
 उत्तर  जी नहीं  CM RISE विद्यालयों की मूल अवधारणा में यह सह - शिक्षा प्रदान करने वाले विद्यालयों की है लिहाजा अपवाद स्वरूप कोई विद्यालय केवल बालक/ बालिकाओं के लिए हो सकता है अन्यथा की स्थिति में सभी 276 विद्यालय से  सह- शिक्षा प्रदान करने वाले सीएम राज विद्यालयों के रूप में विकसित किए जा रहे हैं
प्रश्न वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग अब तक केवल लगभग 25 विद्यालयों के शिक्षकों के ही पदस्थापना आदेश क्यों जारी कर सका है?
उत्तर- वर्तमान में ऐसे प्राचार्यो के ही पदस्थापना आदेश जारी हुए हैं जो पूर्व से ही उन विद्यालयों में पदस्थ हैं जो सीएम राज विद्यालय के रूप में चयनित हुए हैं साथ ही यदि यह प्राचार्य उन विद्यालय हेतु चयनित हो गए हैं तो ही उनके पदस्थापना आदेश जारी हुए हैं जिन विद्यालयों में वर्तमान में पूर्व से कोई प्राचार्य हैं और उस संस्था में कोई अन्य प्राचार्य चयनित होकर आए हैं तो ऐसे विद्यालयों में वर्तमान में प्राचार्य पदस्थापना आदेश जारी नहीं हुए हैं साथ ऐसे विद्यालयों में भी प्राचार्य की पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं जिन विद्यालयों में पूर्व में कोई ही पदस्थ नहीं है अर्थात वहां पद रिक्त है किन्तु आगामी समय में शेष प्राचार्यों की भी पदस्थापना हो जायेगी 
प्रश्न- अन्य विद्यालयों में प्राचार्य पदस्थापना आदेश कब तक जारी होने की संभावना है?
 उत्तर  पदस्थापना की प्रक्रिया जटिल होती है इसमें कई बार परीक्षण की आवश्यकता होती है इसी कारण से इस पूरी प्रक्रिया में इतना अधिक समय लग रहा है परंतु प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है ऐसे में कभी भी इन विद्यालयों हेतु प्राचार्य के पद स्थापना आदेश जारी हो सकते हैं।
 प्रश्न  क्या व्याख्याता व उच्च माध्यमिक शिक्षकों को  CM RISE विद्यालयों  में प्राचार्य पद पर पदस्थ किया जा रहा है ?
उत्तर विभाग द्वारा पूर्व में 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले व्याख्याता उच्च माध्यमिक शिक्षकों को प्राचार्य पद हेतु प्रशिक्षण दिलाया गया है किंतु कुछ तकनीकी कारणों से वर्तमान में इन व्याख्याताओं व उच्च माध्यमिक शिक्षकों को प्राचार्य पद पर पदस्थ को पाने में विलंब की स्थिति बनी हुई है ऐसे में सभी व्याख्याता व उच्च माध्यमिक शिक्षक जो 50% से अधिक अंक प्राप्त करके   उप      प्राचार्य पद पर चयनित हुए हैं उन्हें सर्वप्रथम   उप प्राचार्य पद पर ही पदस्थापना आदेश जारी होने की संभावना है।
प्रश्न यदि कोई प्राचार्य उप प्राचार्य के पद पर चयनित होने के पश्चात  CM RISE विद्यालय में ना जाना चाहे तो क्या करें?
 उत्तर  ऐसी सभी प्राचार्य / व्याख्याता/ उच्च माध्यमिक शिक्षक जो सीएम राज विद्यालयों में प्राचार्य / उप प्राचार्य पद पर चयनित हुए हैं किंतु अब वह किन्हीं कारणवश नहीं जाना चाहते हैं तो उन्हें इसका एक लिखित आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एवं लोक शिक्षण संचालनालय मैं प्रस्तुत करना होगा। किन्तु केवल पत्र लिखने भर से न जाने से छूट नहीं मिल सकती है विभाग द्वारा परीक्षण उपरांत ही किसी को मुक्त रखने पर विचार किया जा सकता है 
लोक शिक्षण संचालनालय मैं अपना लिखित आवेदन ईमेल के माध्यम से भी भेजा जा सकता है ईमेल हेतु पता है cmriseselection@gmail.com
इसके अतिरिक्त लोक शिक्षण संचालनालय में सीएम राइज प्रकोष्ठ में भी आवेदन दिया जा सकता है।
प्रश्न  यदि  CM RISE विद्यालयों में ना जाना चाहे तो क्या आवेदन देना आवश्यक है?
 उत्तर  जी हां ना जाने की स्थिति में भी एक लिखित आवेदन उपरोक्त अनुसार बताए गए प्रक्रिया के अनुसार दिया जाना आवश्यक है। किन्तु अंतिम चयन के पूर्व . 
प्रश्न मेरे द्वारा पूर्व में उप प्राचार्य पद हेतु चॉइस फिलिंग कर दी गई थी किंतु पुनः मेरा नाम चॉइस फिलिंग सूची में सम्मिलित है मैं क्या करूं ?
 उत्तर  ऐसे सभी अभ्यर्थी जिनके द्वारा पूर्व में सीएम राइज  विद्यालयों की सूची में से स्थित विद्यालयों हेतु चयन कर दिया गया था किंतु वर्तमान में जारी की गई सूची में यदि उनका नाम पुन से जारी हुआ है तो उन्हें पुणे अपनी चॉइस फिलिंग करनी होगी।

प्रश्न लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी चॉइस फिलिंग सूची में मेरी पसंद का विद्यालय शामिल नहीं है ऐसे में मैं क्या करूं?
 उत्तर  यदि आप  सूची में जारी विद्यालयों मैं ऐसे किसी विद्यालय में जाना चाहे तो आप चॉइस फिलिंग कर सकते हैं यदि आप द्वितीय चॉइस फिलिंग में जारी सूची में अपने किसी विद्यालय में नहीं जाना चाहते हैं तो आप अपना आवेदन ऊपर दिए गए प्रक्रिया अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोक शिक्षण संचालनालय एवं लोक शिक्षण संचनालय के ईमेल पते पर लिखित में अनिवार्य रूप से भेजना आवश्यक होगा . यह प्रक्रिया चयन के पूर्व किया जाना आवश्यक होगा . चयनित होने के उपरान्त कार्य जटिल हो सकता है 

प्रश्न यदि मेरे द्वारा चयनित होने के पश्चात किसी भी प्रकार की चॉइस फिलिंग नहीं की जाती है तो भी क्या मेरी पदस्थापना विभाग द्वारा की जा सकती है
उत्तर यदि आप चयनित होने के पश्चात भी किसी विद्यालय में नहीं जाना चाहते हैं तो भी इसकी लिखित सूचना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोक शिक्षण संचनालय एवं उसके दिए गए ईमेल पते पर भेजना आवश्यक होगा यद्यपि विभाग द्वारा फोर्सफुली किसी की पदस्थापना किए जाने की कोई संभावना नहीं है पर  सभी लोक सेवक हैं ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग किसी भी कर्तव्य अस्त प्राचार्य प्राचार्य / उप प्राचार्य /  शिक्षक को कहीं भी पदस्थ कर सकता है।
प्रश्न: क्या जनजातीय कार्यरत  प्राचार्य / उप प्राचार्य व शिक्षकों को भी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चयनित किया जाएगा  ?
उत्तर  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी विज्ञापन अनुसार जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत प्राचार्य शिक्षक भी स्कूल शिक्षा विभाग के सी एम राइट विद्यालय हेतु आवेदन कर सकते हैं किंतु यदि उनके मूल विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया जाता है ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ऐसे शिक्षकों की पदस्थापना नहीं की जाएगी।

प्रश्न: अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए क्या करें?
उत्तर ऐसे शिक्षक जो जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत हैं उन्हें अपने नियोक्ता द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र स्कूल शिक्षा विभाग लोक शिक्षण संचालनालय को ईमेल के द्वारा एवं संभव होने पर व्यक्तिगत जाकर भी जमा करना आवश्यक होगा
प्रश्न :शिक्षक चयन प्रक्रिया कब तक पूरी होने की संभावना है?
उत्तर पीएम विद्यालयों हेतु 25 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं एवं 10,000 से अधिक अभ्यर्थी चयनित हुए हैं इनके विरुद्ध विभागीय जांच व अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच पूर्ण होने के उपरांत शिक्षकों के पदस्थापन आदेश भी जारी किए जाएंगे।
प्रश्न: क्या प्राचार्य व  उप प्राचार्यो की भांति शिक्षकों के भी प्रशिक्षण कार्यक्रम कराए जाएंगे?
जी हां माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप  CM RISE विद्यालयों में चयनित सभी अमले  की कई स्तर के प्रशिक्षण कराए जाने के पश्चात इनकी पदस्थापना की जाए जाएगी
प्रश्न :चयनित होने के पश्चात cm राइज  विद्यालयों में ना जाना चाहे तो क्या करें ?
 उत्तर  कृपया पूर्व में बताई गई प्रक्रिया अनुसार लिखित में कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
प्रश्न :क्या नवीन सत्र के पूर्व सभी सीएम राइज  विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना हो सकेगी ?
 उत्तर  प्राचार्य /   उप प्राचार्य / शिक्षक एवं अकादमिक स्टाफ की चयन प्रक्रिया जारी है ऐसे में यह संभावना व्यक्त की जा सकती है कि आगामी शिक्षण सत्र तक  CM RISE विद्यालयों में स्टाफ की पदस्थापना कर दी जाएगी 
प्रश्न - जो शिक्षक /प्राचार्य सी एम् राइज के लिए चयनित नहीं हो सके उन्हें क्या    cm राइज  विद्यालयों से हटना होगा 
उत्तर -जी हाँ . जो भी  प्राचार्य /  शिक्षक  इन विद्यालयों की चयन प्रक्रिया में सामिल नही हुए या चयनित नहीं हुए   त उन्हें इन विद्यालयों से हटना ही होगा .
प्रश्न - पूर्व में भी मॉडल /एक्सीलेंस स्कूल के शिक्षको के लिए आयोजित हुई परीक्षा में चयनित नहीं होने के बाद भी उन शिक्षकों को इन विद्यालयों से नहीं हटाया गया तो इस बार भी चयनित न होने वाले शिक्षक भी इन विद्यालयों में होंगे 
उत्तर - मॉडल /एक्सीलेंस स्कूल  से भी चयनित न होने वाले शिक्षकों हटाया गया है किन्तु जिस विषय में कोई शिक्षक नहीं आया उस विषय के शिक्षकों को नहीं हटाया गया क्योंकि इस स्थिति में अतिथि शिक्षक नियुक्त करने पड़ते.
प्रश्न- सह अकादमिक पदों की पूर्ति कब तक ?
उत्तर - चयन प्रक्रिया प्रचलित है 
                                                    उम्मीद करता हूं ऊपर दिए गए प्रश्न व उनके समाधान कारक जबाब से    आप आपको कुछ ना कुछ सहयोग प्राप्त हुआ होगा यदि आपका कोई प्रश्न है तो नीचे डिस्क्रिप्शन में लिख सकते हैं इन विद्यालयों की पदस्थापना के संबंध में अन्य किसी शंका समाधान को लिखित रूप में लोक शिक्षण तक भेजने हेतु ईमेल एड्रेस इस प्रकार है cmriseselection@gmail.com.


एक टिप्पणी भेजें

15 टिप्पणियाँ

  1. सब गोल मोल जबाब है, प्रक्रिया तो एक साल से चाल रही है. जून से सत्र प्रारम्भ होना है, अभी तक शिक्षक का पता नहीं है.

    जवाब देंहटाएं
  2. Tribal se Noc layker kaha submit kare online. Noc ko layker bahut confusion hai ke education deppt tribal walo ko nahi lega sath he posting bhe nahi hogi trible se education se

    जवाब देंहटाएं
  3. कृपया स्पष्ट करे की trible से NOC लेकर कहा जमा करे। जबकि अभी तक जिला के आधार पर पोस्टिंग लिस्ट नहीं निकली है। आपसी झगड़े और राजनीति में हम teacher को बलि का बकरा क्यु बनाया जा रहा हैं

    जवाब देंहटाएं
  4. सत्र 2022- 23 में किन सीएम राइस विद्यालयों को प्रारंभ किया जाएगा कृपया उन विद्यालयों के नाम स्पष्ट करने का कष्ट करें ।

    जवाब देंहटाएं
  5. क्या उच्च माध्यमिक शिक्षक/व्याख्याता को प्राचार्य पद पर नियुक्त किया जा रहा है..…..???

    जवाब देंहटाएं
  6. सी.एम.राइज़ योजनान्तर्गत शासन द्ववारा शुरू से ही कोई भी निश्निचित/निर्धारित या पारदर्शी प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही है....हर पल एक suspance बना हुआ है....

    जवाब देंहटाएं
  7. 🙏🙏महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  8. Merath ke Aadhar per shikshakon ka selection hona tha lekin kam ankon walon ka ho gaya hai mere number 57 hai lekin mera PS math mein nahin hua kya aage aur aadesh jari hoge.

    जवाब देंहटाएं
  9. सीएम राइस स्कूल में आदेश होने के पश्चात मुझे ज्वाइन नहीं कराया जा रहा है क्यों प्रतिशत के आधार पर जबकि मेरी नियुक्ति 2009 की है प्रयोगशाला शिक्षक के पद परसमान कार्य समान सामर्थ्य कहां गया

    जवाब देंहटाएं
  10. jo teacher chaynit nahi huye evam unke Sthan par naye shikshak bhi nahi aaye kya unko bhi hataya jayega

    जवाब देंहटाएं
  11. jo teacher chaynit nahi huye he unke number kitne aaye hai ye to batana chahiye

    जवाब देंहटाएं
  12. cm rise में अतिथि शिक्षको(सह अकादमिक) का "मानदेय" कितना रहेगा तथा इनकी भर्ती कबसे हो सकती है?

    जवाब देंहटाएं
  13. cm rise me pramotion ke kya avasar honge

    जवाब देंहटाएं